Jharkhand

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मवेशियों की जान गई

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के समय आसपास के ग्रामीण अपने-अपने मवेशियों को लेकर घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौके पर दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गनीमत रही कि वाहन भीड़ से थोड़ा हटकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...