BokaroJharkhand

बोकारो में टीबी उन्मूलन को लेकर बड़ी बैठक, उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्टर :- अरविंद कुमार चास बोकारो:

बोकारो समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला टी.बी. फोरम एवं कोमॉर्बिडिटी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष उप-विकास आयुक्त बोकारो, सिविल सर्जन डॉ. अभय भुषण प्रसाद, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. एन.पी. सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया और टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 100 दिन अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत प्रचार रथ को उपायुक्त महोदय द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टी.बी. जागरूकता संदेश पहुंचाएगा।उपायुक्त महोदय ने जिले में टी.बी. कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि टी.बी. के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। साथ ही, सभी पदाधिकारी और कंपनियों के सीएसआर को निर्देशित किया गया कि 1920 टी.बी. रोगियों को गोद लेकर पोषाहार वितरण सुनिश्चित किया जाए। उप-विकास आयुक्त बोकारो ने जिले में जागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक टी.बी. संदिग्ध मरीजों की जांच करवाने का निर्देश दिया।


*सिविल सर्जन डॉ. अभय भुषण प्रसाद ने कहा कि *टी.बी., एचआइवी और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच कराते समय डेटा समय पर निक्षय पोर्टल पर दर्ज* कराया जाए।
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने टी.बी. कार्यक्रम और जागरूकता अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अंत में, उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...