BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह, लोकलाज में नाबालिग

Share
Share
Khabar365news

रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लड़की की हत्या उसी घर में की गई, जहां वह पिछले 8 वर्षों से रह रही थी। घटना 2 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे ग्राम झखराटांड़ की है, जब ग्रामीणों ने सुबोध पाठक के घर पर हंगामा करते हुए वहां रह रही लड़की के अचानक लापता होने का आरोप लगाया। सूचना पर रातू थाना ने मामले की जांच शुरू की और प्रारंभिक जांच के बाद 3 अप्रैल को मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची SSP के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और टोल प्लाजा के फोटोग्राफ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए रांची के ग्रामीण SP प्रवीण पुष्कर ने बताया कि जांच के दौरान कड़ाई से पूछताछ करने पर सुबोध पाठक और उसके पुत्र राहुल पाठक ने नाबालिग लड़की की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद शव को एंबुलेंस से गया (बिहार) ले जाकर दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं एंबुलेंस चालक पिंटू कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे कहा गया था कि 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है और उसका अंतिम संस्कार गया में करना है, इसलिए वह शव लेकर गया (बिहार) गए।

पुलिसिया पूछताछ में यह बातें सामने आया कि मृतका इंस्टाग्राम के माध्यम से राहुल पाठक के साले के संपर्क में थी। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर परिवार में नाराजगी थी और इसी ‘लोक-लाज’ के कारण इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त एंबुलेंस और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। दोनों आरोपियों सुबोध पाठक और राहुल पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल करता था हैक

Khabar365newsजामताड़ा। साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...