मुंबई से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। जहां ट्रेन में बीती रात एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। उसी ट्रेन में विकास बेद्रे नाम का युवक भी सफर कर रहा था। गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद विकास से रहा नहीं गया। विकास ने तुरंत ट्रेन की चेन खींची और ट्रेन को स्टेशन पर रुकवाया। जब ट्रेन मुंबई के राम मंदिर स्टेशन पर रुकी, तो वहां न डॉक्टर मौजूद था और न ही एंबुलेंस। उस वक्त रात के पौने एक बज रहे थे। ऐसे में विकास ने अपनी दोस्त डॉ. देविका देशमुख को फोन किया। डॉक्टर ने तुरंत वीडियो कॉल के जरिए महिला की स्थिति को समझा और वहीं से पूरी डिलीवरी प्रक्रिया के निर्देश देने शुरू किए। विकास के हाथ कांप रहे थे, उनको डर भी लग रहा था लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई। डॉक्टर के बताए हर स्टेप को फॉलो करते हुए विकास ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा सुरक्षित हैं। आपको याद होगा कि 3 इटियट मूवी में भी ऐसा ही एक दृश्य दिखाया गया है। जब रैंचो अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर डिलीवरी की सारी जानकारी लेता है और गर्लफ्रेंड की बहन का सुरक्षित प्रसव कराता है। खैर वह तो फिल्म थी लेकिन इस मामले में विकास की सूझबूझ और हिम्मत ने एक महिला और नवजात की जान बचा ली। अब चारो तरफ विकास और उनकी दोस्त जो वीडियो कॉल थीं उनकी खूब चर्चा हो रही है।
Leave a comment