JharkhandpatratupatratuRamgarh

जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति और मुखिया निधि सिंह ने घाट का किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत अंतर्गत डाडीडीह तालाब में 15 वे वित मद से लगभग 8 लाख आठ हजार तीन सौ दस रुपए की लागत से घाट का निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य राजा राम प्रजापति व मुखिया निधि सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत पुजा अर्चना कर किया।

मौके पर मुख्य रूप उपस्थित राजाराम प्रजापति ने कहा कि तलाब में घाट बनने से डाडीडीह के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। अभी ग्राम पंचायत कोतो में पानी की घोर समस्या को लेकर पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा निर्मित 36 करोड़ का योजना पुरी तरह फेल है ग्राम पंचायत कोतो में केवल मेन लाइन बिछाई गई है और लगभग 35 घर में कन्केशन किया गया जिसमें आज तक पानी नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है।

अभी गर्मी को देखते हुए उपायुक्त महोदय को स्वत: संज्ञान लेने की जरूरत है। मुखिया निधि सिंह ने कहा कि पुरे पंचायत के लगभग चापानल खराब पड़े हैं सभी में पाईप चेंज करने की ज़रूरत है। विभाग जल्द पाईप नहीं चेन्ज करती है तो आने वाले गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।और पानी की समस्या को लेकर पुरे पंचायत परिवार काफी चिंतित हैं ऐसे में जल्द जलनल व चापाकल का कार्य नहीं होता है तो मैं प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन घरना पर बैठने का कार्य करुंगी।

वहीं वरीय कांग्रेसी सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने किया कि पानी की गंभीर और विकट समस्या को लेकर पिछले सप्ताह भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे पर अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। जल्द पंचायत के ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसकी सारी जवाबदेही प्रखंड और जिला प्रशासन की होगी। ग्राम पंचायत कोतो के बिरहोर कॉलोनी में जल्द आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा।और बहुत जल्द कटिया व डाडीडीह उच्च विद्यालय प्लस टू होगा जिससे बच्चों को अब उचित शिक्षा के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। शाही टांड़ में जल्द जलमीनार का निर्माण कराया जायेगा ।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी, उपमुखिया उमा देवी, पुर्व मुखिया सीता राम महतो,रंजन भगत,उमेश उरांव, गोपाल महतो, सुखदेव महतो, प्रदीप महतो, अमरेन्द्र कुमार,टोनी कुमार आदि उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...