BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पतरातू थाना अंतर्गत एम जी सी पी एल कंपनी ओसम डेयरी प्लांट एवं अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग करवाने वाले राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली पतरातू थाना के उच्चरिंगा क्षेत्र में देखा गया।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को अवगत कराया गया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा छापामारी दाल का गठन किया जिस छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक करमाली उर्फ नेपाली आंगनबाड़ी उच्चरिंगा के पास विधिवत गिरफ्तारी किया गया। जिससे पूछताछ करने पर बताया गया कि यह अमन साव गैंग के लिए काम करता था वर्तमान में यह राहुल दुबे गिरोह के लिए काम कर रहा है। दिनांक 29 मार्च 2026 को एम जी सी पी एल कंपनी (रेलवे ओवर ब्रिज) फायरिंग एवं बम फेंकने दिनांक 4 अप्रैल 2026 में ओसम डेयरी प्लांट में फायरिंग एवं बम फेंकवाने तथा 12 अप्रैल 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में राहुल दुबे के अन्य सदस्यों के साथ योजना बनाते हुए गोली चलाने की घटना को करवाया गया।

साथी इसकी निशान देही पर एक देशी पिस्तौल को बरामद किया गया। दीपक करमाली उर्फ नेपाली को पतरातू थाना कांड संख्या 91/2026 दिनांक 14 अप्रैल 2026 धारा 11(2)(b)/111(4)317(2)/3(5)BNS & 25(1-A)/25(1-B)a/25(6)26/35 आर्म्स एक्ट में हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्जनों मामला दर्ज है। छापामारी दल में पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह,पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली,भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, शिवा कच्छप, संतोष उरांव ,जसीमुद्दीन अंसारी पतरातू थाना ,नागेश्वर विश्वकर्मा भदानी नगर ,फिरोज पतरातू थाना के सशस्त्र बल भी शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

लापता विधानसभा कर्मी का धुर्वा डैम में मिला शव,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक लापता विधानसभा कर्मी का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में बदहाल सड़क की तस्वीर,

Khabar365newsसाहिबगंज। जिले के आदिम पहाड़िया बहुल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में भीषण बाइक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी-छिनतई गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा करते हुए...