BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डिस्टलरी पुल के पास सब्जी मार्केट से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share
xr:d:DAF0CoTDOYM:13,j:6595930730269386996,t:23111313
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 मई को नगर विकास एवं आवास विभाग को शहरी क्षेत्रों में जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है। नोटिस, एफआईआर के बाद अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने यह आदेश उस बैठक में दिया जहां विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह और नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद रांची में जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के अधिकारी बड़ी तेजी से हरकत में आ गए हैं। जल स्रोतों पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

रांची नगर निगम ने वार्ड 23 में पंचशीलनगर के 23 भवन मालिकों को नोटिस दिया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की है। मुख्यमंत्री का आदेश राजधानी रांची के पर्यावरण और आवागमन की दृष्टि से स्वागतयोग्य कदम है। मुख्यमंत्री के मूड को देखते हुए अधिकारी अब तेजी से जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बुलडोजर चलाने वाले हैं। इसमें सैंकड़ों लोगों के घर ध्वस्त होंगे।

इससे वे लोग भी प्रभावित हो सकते हैं जिन्होंने रांची नगर निगम से नक्शा पास करा कर अपना घर बनाया है। इसलिए एक साथ कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या रांची नगर निगम खुद जल स्रोतों को अतिक्रमण कर बनाये गए संरचनाओं को भी ध्वस्त करेगा। कोकर स्थित डिस्टलरी पुल के पास बना सब्जी मार्केट इसका ज्वलंत उदाहरण है। कमोवेश यही स्थिति राज्य के अन्य प्रमुख शहरों, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, डालटेनगंज व अन्य की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...