पोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7 स्थित बरवा टोला में एसजीएफआई के लिए चयनित खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजेंद्र नायक ने चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि 13 अगस्त को रांची के टाना भगत स्टेडियम में एसजीएफआई द्वारा आयोजित ओपन वॉलीबॉल चयन प्रक्रिया में केयर ग्रामीण विकास केंद्र से 11 बालिकाओं एवं एक बालक ने भाग लिया था। चयन प्रक्रिया में 10 बालिकाओं और एक बालक, कुल 11 खिलाड़ियों का एसजीएफआई के लिए चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग से रोशनी कुमारी, निशि कुमारी, साक्षी कुमारी, भावना एवं स्नेहा भारती शामिल हैं। अंडर-17 वर्ग में रिया कुमारी तथा अंडर-19 वर्ग में नैना कुमारी, तनीषा कुमारी, सृष्टि कुमारी एवं सीमा कुमारी का चयन हुआ है। वहीं बालक वर्ग के अंडर-14 में नवीन यादव का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों को आगे 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रदर्शन के आधार पर योग्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अभिभावकों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
सम्मान समारोह में केयर ग्रामीण विकास केंद्र के सचिव कुंदन गोप, कोच बसंत नायक, विक्रम नायक, विनोद नायक, नवल करमाली, जितेश करमाली, मनिंदर करमाली, कैलाश करमाली, शिव शंकर साह एवं शांति देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
केयर ग्रामीण विकास केंद्र के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। खिलाड़ियो�
Leave a comment