BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकिस्तान पर 19-0 की जीत में झारखंड की बेटियों का जलवा,

Share
Share
Khabar365news

मोकी, चीन। महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस शानदार जीत में झारखंड की खिलाड़ियों ने भी अहम योगदान दिया।

भारत की ओर से रोशनी आइंद ने दो गोल दागे, जबकि बिनिमा धन ने भी एक गोल कर टीम की बड़ी जीत में योगदान दिया। रोशनी ने 9वें मिनट और मैच के अंतिम मिनट में गोल किया, जबकि बिनिमा ने 55वें मिनट में गोल दागा।

भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ तक 10-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने नौ और गोल करते हुए स्कोर 19-0 कर दिया।

इस जीत के साथ भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारतीय टीम इससे पहले जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को भी हरा चुकी है।

झारखंड की खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी है। रोशनी और बिनिमा के गोल ने भारत की बड़ी जीत में झारखंड की हिस्सेदारी को खास बना दिया है।

अब भारतीय टीम की नजर सेमीफाइनल मुकाबले पर है। टूर्नामेंट में भारत लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश में है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL अलर्ट, बिजली शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Khabar365newsरांची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड में...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में JLKM ने बढ़ाया संगठन का दायरा,

Khabar365newsजामताड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर...