रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
इंडियन नेशनल ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस (इंटक) फेडरेशन द्वारा कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राज किशोर सिंह को फेडरेशन का वाइस चेयरमैन एवं बिहार-झारखंड प्रभारी बनाए जाने पर आज पतरातू स्थित एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
विदित हो कि इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल द्वारा 22 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, राज किशोर सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी संगठनात्मक क्षमता, प्रतिबद्धता तथा श्रमिकों के कल्याण के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है।
इस अवसर पर मजदूरों के हक एवं अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, श्रमिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, कार्यस्थल की समस्याओं तथा उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी बातचीत हुई। राज किशोर सिंह ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर
शशिक रविदास ,दीप नारायण सिंह, मिथिलेश प्रसाद ,अजय कुमार,MD फिरोज अंसारी,अरुण महतो ,मुकेश सिंह,विजय रजवार , शुभम कुमार, रोहित महतो ,साबिर अंसारी, रविंदर पाल, मिथिलेश कुमार,अजय कुमार महतो मौजूद थे।
Leave a comment