
रिपोर्ट- सुमित पाठक
आज पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग का पतरातू दौरा हुआ। उनके साथ धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा (DRM) सहित जोनल एवं मंडल स्तर के कई उच्च अधिकारी मौजूद थे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाप्रबंधक महोदय को पतरातू डीजल शेड का निरीक्षण करना था, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परंतु कुछ कारण से उनका कार्यक्रम बदल गया और वे स्टेशन परिसर में ही रहे।इसी दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री मृत्युंजय कुमार ने महाप्रबंधक महोदय को पतरातू से संबंधित 7 सूत्री एवं जोनल स्तर की 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं
- पतरातू गांधी चौक से डीजल शेड तक की जर्जर सड़क का निर्माण।
- कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार।
- रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत एवं उसके लिए बजट में वृद्धि।
- पतरातू रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की पदस्थापना।
- अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थापना।
- पतरातू क्रू लॉबी का आधुनिकीकरण।
इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था आरपीएफ इंस्पेक्टर ए. के. सिंह के नेतृत्व में रही। महाप्रबंधक महोदय का स्वागत वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता अनिल कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान AEN बरकाकाना राजेश कुमार, स्टेशन प्रबंधक कृष्णा राम,pwi सतीश तिवारी,IOW विनय कुमार, इलेक्ट्रिक फोरमैन गौरी शंकर सोए, TI एस.एम. ऑन,सुमित कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
यूनियन की ओर से शंभू कुमार, सचिव -संजीव कुमार, शिव कुमार गिरी, अमित रजक, रंजन कुमार, रणधीर वर्मा, सौरव झा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Leave a comment