
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो के बिरहोर कौलनी मे कर्मा अखाड़ा का निर्माण कार्य की सभी सामग्री मुखिया निधि सिंह व वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने मुहैया कराया।जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि कर्मा पर्व पुरे झारखंड में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है उसी निमित्त पिछले वर्ष कर्मा पर्व के अवसर मे मुखिया निधि सिंह ने ग्रामीणो से कर्मा अखाड़ा की ढलाई का वादा किया था।
आज उसी निमित्त अपने निजी मद से ईट बालु गिट्टी सिमेंट की समुचित व्यवस्था करायी गयी और यहां के ग्रामीण के श्रमदान से दिनांक 15/9/026 को ढलाई का कार्य होगा। कर्मा अखाड़ा के कार्य से सभी ग्रामीणो में काफी हर्ष का माहौल है। मौके पर ममता कुमारी,रबिता देवी, रेखा देवी, ललिता देवी,धानो देवी, पुनिया देव, पार्वती देवी,जासो देवी,रूदन देव,देवनती देवी,आलो देवी, सीता देवी,मुंशी महतो, बिरेंद्र महतो, जितेन्द्र महतो,गोलु कुमार आदि उपस्थित हुए।
Leave a comment