मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

---Advertisement---
Khabar365news

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की केऔसुब इकाई एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से CISF द्वारा चरही, 14 माइल एवं हथियारी मोड़ के आसपास के क्षेत्रों में एम्बुश लगाया गया था। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 22:30 बजे एम्बुश पार्टी ने अवैध कोयला लदे एक ट्रक को देखा और तत्काल क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को सूचित किया।

सूचना मिलते ही QRT ने ट्रक का पीछा शुरू किया। लगभग 6 से 7 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद डेमोटांड़ स्थित गणपति धर्मकांटा के पास ट्रक को रोक लिया गया। जांच के दौरान कोयले के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। फिलहाल, जब्त ट्रक को निर्धारित स्थान पर लाने की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि CISF को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि जोराकाट क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का खनन कर दासोखाप में उसका भंडारण किया जा रहा है तथा नए रास्तों के माध्यम से कोयले का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर CISF ने संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए यह कार्रवाई की।

CISF की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध सुरक्षा बल की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए CISF का अभियान लगातार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply