Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी की पहल पर बीआरएल प्लांट ने वापस लिया श्रमिकों के निलंबन का आदेश

Share
Share
Khabar365news

मोदी सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी 14 जून को हजारीबाग लोकसभा के दौरे पर थे। वे हजारीबाग व रामगढ़ में महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। इस दौरान उन्हें रामगढ़ के मरार स्थित बीआरएल प्लांट में श्रमिकों द्वारा उनके निलंबन को लेकर दिए जा रहे धरने के बारे में सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि यह श्रमिक लगभग 8 घंटों से प्लांट के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने तत्काल इस मामले पर संज्ञान लिया और तुरंत बीआरएल प्लांट श्रमिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां प्लांट के महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही श्रमिकों से भी विस्तृत चर्चा की। श्रमिकों ने उन्हें बताया कि प्लांट प्रबंधन द्वारा गलत तरीका अपनाते हुए उनका निलंबन कर उन्हें कार्य पर जाने से रोका जा रहा है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए प्लांट प्रबंधन और श्रमिकों के बीच मध्यस्थता की। उन्होंने महा प्रबंधक और अन्य अधिकारियों से श्रमिकों के हित में उचित निर्णय लेने और उन्हें तत्काल कार्य पर वापस जाने देने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि हम आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदैव साथ खड़े हैं। आपको बेहतर सुविधाएं मिलें इसके लिए कार्यरत हैं। सभी श्रमिक अपने सांसद की बात से सहमत हुए और उनका समर्थन किया।

तत्पश्चात श्री जयंत सिन्हा जी ने प्लांट का गेट खुलवाकर सभी श्रमिकों को कार्य पर वापस भिजवाया। उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में अधिकारियों से पुनः चर्चा करूंगा ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। हजारीबाग व रामगढ़ में श्रमिक भाई-बहनों को कोई समस्या न आए, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहता हूं। मोदी सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा व उन्हें उनके सभी अधिकार दिलवाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...