CrimeJharkhand

*सयाल पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने थाना घेराव कर किया विरोध,घटनाक्रम में संलिप्त पत्नी सहित दो लोगों को गिरफतार की गई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल रात स्याल दस नंबर खदान स्थित अज्ञात अपराधकर्मियों ने उरीमारी थाना में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल को गोली मारकर हत्या कर दी, बताते चलें कि पंकज कुमार दास पिता धीरज राम ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर Jh24j-2655 अपाची बाईक पर सवार होकर पतरातु सांकूल की और जा रहे थे इस बीच घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल के दौरान दो खोखा बरामद किया साथ ही शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। मृत व्यक्ति का शिनाख्त पंकज कुमार दास पिता धीरज राम सांकूल निवासी के रूप में हुई है जो उरीमारी थाना में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था।वहीं पुलिस कांस्टेबल के हत्या के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा भुरकुंडा थाना परिसर का घेराव कर जमकर हंगामा किया गया। जिसके बाद एसडीपीओ वा थाना प्रभारी सहित पुलिस दलबल द्वारा घेराव किए ग्रामीण को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इस घटनाक्रम में संलिप्त मृत पुलिस कांस्टेबल पंकज कुमार दास के पत्नी सहित दो लोगों को गिरफतार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

58 डिसमिल खास महल जमीन से हटाया अतिक्रमण

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में पावर सबस्टेशन में 32 लाख की डकैती

Khabar365newsबोकारो। बोकारो जिले में अपराधियों ने एक पावर सबस्टेशन को निशाना बनाते...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर सरकार सक्रिय,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती और परीक्षा संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जंतर-मतर के बाद बांकीपुर उपचुनाव ने दिए बदलाव के संकेत

Khabar365newsपटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने बिहार की राजनीति में नई...