Jharkhand

प्रखंड क्षेत्र में डंप कर धड़ल्ले से हो रही है बालू की तस्करी एनजीटी के रोक के बावजूद खुलेआम ढोए जा रहे बालू

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी
(हजारीबाग)
एनजीटी के रोक के बावजूद नदियों से निकालकर बालू की खुलेआम तस्करी हो रही है। तस्करों द्वारा एनजीटी के रोक के आदेश को ठेंगा दिखा कर जहां तहां बालू की डंपिंग की जा रही है, जहां से बालू की सलाई होती है। बालू तस्कर  कटकमसांडी प्रखंड के सीमा पर बहने वाली महाने नदी से प्रतिदिन  बालू निकाल कर ट्रैक्टरों व टर्बों से तस्कर आसानी से शहर तक भेजने में मशगूल हैं। फिलहाल तस्कर कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ढौठवा के कुम्हार टोला और भुईंया टोला में बालू का डंपिंग यार्ड बनाए हुए हैं, जहां से रात में अंधेरे का फायदा उठाकर रातो रात   हाइवा, ट्रक व ट्रैक्टरों से अमझर, बचरा तथा आराभुसाई पंचायत से होते हुए करमा, ईटखोरी और हज़ारीबाग ले जा कर अधिक कीमत पर बेच रहे है। इस क्षेत्र से प्रतिदिन बीस से पच्चीस ट्रक ट्रैक्टर तथा हाइवा वाहनों से बालू की तस्करी की जा रही हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए बालू तस्कर रात के अंधेरे में बालू को बेचने का कार्य कर रहे है। लगातर हो रहे इस तस्करी से जहां प्रतिदिन सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं नदियों के अस्तित्व पर भी संकट उत्पन्न हो गया है। दूसरी ओर रात में लगातार वाहनों के आवागमन से ढौठवा  वासियों सहित आराभुसाई  क्षेत्र के लोगों की नींद भी खराब हो रही है। क्षेत्रवासियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने बालू तस्करी पर रोक लगाने और तस्करों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग प्रशासन से किया है। इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर सुलताना से बलियंद के रास्ते पेलावल ओपी के नाक के नीचे से रोज दर्जनौ बालू लदा ट्रैक्टर शहर में प्रवेश कर रही है। मगर आजतक पुलिस एक भी ट्रैक्टर को जब्त करने में विफल रही है। यहां तक कि कटकमसांडी थाने के सामने बन रहे हाई स्कूल भवन के लिए तस्करो डंप किए जा रहे बालू को संवेदक द्वारा बंगाल से मंगाए जाने की दावा प्रस्तुत की जा रही है। जबकि भवन निर्माण में लोकल बालू का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...