Jharkhand

मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

सरकार की गलत नीतियों के कारण पलायन :पवन महतो

सुरजीत चंद्रा को जिला उपाध्यक्ष एंव रंजीत चक्रवर्ती को जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया

धनबाद: गुरुवार को मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की एक बैठक मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो तथा जिला उपाध्यक्ष संदीप कौशल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव राणा चट्टराज ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि झारखंड में 60 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित है। केंद्र एंव राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान कृषि छोड़कर पलायन कर रहा है। खेती लायक जमीन को उद्योग एवं बिल्डरो को कौड़ी के भाव में बेचने के लिए मजबूर है। सरकार को कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों की विकास के लिए नए-नए योजनाएं चलानी चाहिए था। जिससे पलायन रोकने में सहयोग मिलता।लेकिन सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा तक गांव में चरमराया हुआ है। इस तरह हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि झारखंड का गांव उन्नत गांव होगा । कोयलांचल के कोलियरी क्षेत्रों में काफी तेजी से आउटसोर्सिंग कंपनी अपना पांव पसारे हुए है। रैयत विस्थापितों की भूमि को जबरन काटा जा रहा है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। कोयला चोरी बेखौफ जारी है।माफिया संस्कृति फिर से कोयलांचल में हावी है।बैठक के बाद सर्वसमिति से सुरजीत चंद्रा को जिला उपाध्यक्ष एवं रंजीत चक्रवर्ती को जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया।
बैठक में जिला सचिव राणा चट्टराज , उपाध्यक्ष ,संतोष रवानी, सुरेश दास, सुरजीत चंद्रा, मुकेश बावरी, संजय गनक, रंजीत चक्रवर्ती, शीतल चंद्रा, आलोक मांझी, कृष्ण कुमार लल्ला, शिशुपाल, सोहन महतो, राजेश दास,राहुल कुमार, दिनेश सिंह, कुमार राज रमन, बंटी सिंह, रोशन यादव, बादल दास, सुमित पाल, विक्की साहू आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...