Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने रामगढ़ सदर अस्पताल में किया ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का वितरण

Share
Share
Khabar365news

स्वास्थ्य सेवाओं को हर मोर्चे पर बना रहे हैं बेहतर: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी हज़ारीबाग लोकसभा वासियों की सुरक्षा हेतु हर साधन उपलब्ध करवा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उनका प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्रवासी को हर सुविधा व सहायता मिले।

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में उन्होंने क्षेत्र में ज़िला प्रशासनों, हितधारकों व स्वयं सेवी संस्थाओं से समन्वय बनाकर जनता की सुरक्षा के लिये सभी सुविधाएं सुनिश्चित करवायीं। चाहे विदेश से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मंगवाना हो, ऑक्सीजन बेड्स व वेंटिल्टर्स हों, पाइप्ड ऑक्सीजन की सुविधा हो या ऑक्सीजन प्लांट, वे मरीज़ों को उच्चस्तरीय सेवाएं मुहैया करवाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए 6 लाख से अधिक मास्क वितरित करवाए हैं।

क्षेत्रवासियों की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से श्री जयंत सिन्हा जी के आह्वान पर हज़ारीबाग के विभिन्न प्रखंडों में निःशुल्क मेडिकल कैम्पों का आयोजन भी किया गया था। लगभग 1,000 मेडिकल कैंप आयोजित किये गए, जिनसे 1 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए थे।

श्री जयंत सिन्हा जी ने रामगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मज़बूत बनाने की दृष्टि से 30 जून 2023 को रामगढ़ सदर अस्पताल में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर 97 कॉन्सेंट्रेटर वितरित किये। प्रत्येक कॉन्सेंट्रेटर की लागत लगभग ₹70 हजार है। इन्हें क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किया जायेगा। इससे किसी भी आपातकालीन व अन्य स्थितियों में लाभ मिलेगा।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मैं समय-समय पर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों व आवश्यकताओं की समीक्षा करता रहता हूँ। मैंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हज़ारीबाग व रामगढ़ में स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवा रहे हैं। हर मरीज़ को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए संकल्पबद्ध हैं। ‘सेवा समर्पण’ के संकल्प से मैं जनता की सेवा में जुटा हुआ हूँ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...