Jharkhand

डॉ.रजत चक्रवर्ती बनें आईएमए के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष और हर्ष अजमेरा ने उन्हें सौंपा आरोग्यम के मेडिकल डायरेक्टर पद की जिम्मेवारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.रजत चक्रवर्ती के लिए दोहरी खुशी है। डॉक्टर्स डे के मौके पर उन्हें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड स्टेट ब्रांच द्वारा आईएमए कॉलेज ऑफ़ जेनेरिक प्रैक्टिशनर ऑफ़ झारखंड स्टेट 2023-24 के लिए आईएमए झारखंड स्टेट का अध्यक्ष बनाया गया। आईएमए की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा ने इस संबंध में पत्र निर्गत कर इसकी वैधानिक सूचना प्रेषित किया ।

इधर डॉक्टर्स डे और एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगातर 7 वर्षों तक मेडिकल सुप्रीटेंडेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों में रहकर सेवा देने के बाद उनके निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने उन्हें आरोग्यम हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप दी। हर्ष अजमेरा ने बताया की डॉ.रजत चक्रवर्ती का अनुभव मेडिकल डॉयरेक्टर के रूप में आरोग्यम हॉस्पिटल को मिलेगा तो निश्चीत रूप से आरोग्यम परिवार चिकित्सा के क्षेत्र में ज्यादा ख्याति प्राप्त करने में कारगर साबित होगा ।

दो महत्वपूर्ण दायित्वों को पाकर एक नई उर्जा से लबरेज़ डॉ.रजत चक्रवर्ती उम्र के इस पड़ाव में भी अपने अनुभवों को खपाते हुए चिकित्सक एवं चिकित्सा के हित में बेहतर करने की मद्दा रखते हैं। डॉ.रजत चक्रवर्ती को आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने और आरोग्यम हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर बनाए जाने पर उनके शुभचिंतक विभिन्न माध्यमों से उन्हें खूब बधाई दे रहें है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...