Jharkhand

*पतरातू रांची मुख्यमार्ग मिड-वे रिसोर्ट स्थित महिंद्रा पिकअप चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातु रांची जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित नलकारी नदी पुल से कुछ दूर मिड-वे रिसोर्ट के पास पिकअप चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताते चलें कि मदन महतो पिता स्वर्गीय मोहन महतो ग्राम हरिहरपुर थाना बासल निवासी अपना घर बना रहे है। उनके घर के बाहर उनकी महिंद्रा पिकअप वाहन जेएच 01जी 7675 खड़ी थी और वे अपने घर के अंदर खाना खा रहे थे। ऐसे में गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज आने पर उन्होंने देखा कि उनके वाहन को कोई लेकर भाग रहा है। इस क्रम में उन्होंने पीछा किया और मिडवे रेस्टोरेंट के समीप वाहन चोर को वाहन सहित पकड़ा। पतरातू थाना को इस घटना की खबर दी गई अविलंब पतरातू थाना एसआई थॉमस बारला सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन और उक्त वाहन चोर मोहम्मद नियाज आलम पिता मोहम्मद गुलाम रसूल थाना कांके रांची को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां उसे पतरातू कांड संख्या 119/2023 धारा 379,411, आईपीसी के तहत जेल भेज दिया गया। ऐसी चर्चा है कि मो नियाज अपने पूरे परिवार के साथ रांची में किराये के घर पर रहता है और वह मूलतः बिहार का रहने वाला है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandRanchi

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को श्रद्धांजलि, 12 अगस्त को 209वीं जयंती मनाने की घोषणा

Khabar365newsरांची । आज धुर्वा गोलचक्कर स्थित ऐतिहासिक अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव...

BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में वर्जपात के चपेट में आने से तीन की मौत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू क्षेत्र में तेज बारिश के साथ कई...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...