Jharkhand

नव झारखंड फाउंडेशन एवं हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा जिला फुटबॉल लीग मैच का हुआ शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

कर्जन ग्राउंड का जल्द विकास किया जाएगा – सत्यानंद भोक्ता

खेल से होता है शारिरिक एवं मानसिक विकास: किशोरी राणा।

खेल के प्रति रुचि रखने वाले समस्त खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है – हर्ष अजमेरा

हजारीबाग – शहर के कर्ज़न ग्राउंड में नव झारखण्ड फाउंडेशन एवं हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा जिला फुटबॉल लीग मैच का शुभारंभ हुआ। जिसको लेकर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें बतौर अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में नव झारखंड फॉउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ,खेल पदाधिकारी सुनील राम, शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, बटेश्वर मेहता, सच्चिदानंद पांडे, नव झारखंड फाउंडेशन जिला अध्यक्ष सुखदेव यादव,जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर, शेख तैयब, विवेकानंद सिंह, किशोर सावंत, महेंद्र ठाकुर सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
जिसके बाद मुख्य अतिथि श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को
हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी राणा एवं सचिव मुरारी सिन्हा ने फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल देकर स्वागत किया । वहीं अन्य अतिथियों को हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई किया। जिसके बाद समस्त अतिथियों ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर मैच को विधिवत रूप से प्रारंभ किया। यह मैच अगले 1 महीने तक प्रारंभ रहेगा। जिसमें हजारीबाग जिला कि कुल 15 टीम उद्घाटन कार्यक्रम तक सम्मिलित हुई थी। जिसमें बरकट्ठा, गिद्दीसी से भी कई खिलाड़ी पहुंचे। मैच के दौरान उमेश कुमार , सिकंदर यादव, परमेश्वर यादव एवं दिलीप कुमार राम ने रेफरी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान अंडर-17 फीफा विश्व कप की भारतीय टीम की सदस्य पूर्णिमा कुमारी को सम्मानित किया गया साथ ही उसके कोच सोनी कुमारी को भी सम्मानित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने समस्त खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल के प्रति आपसभी रुचि हमेशा रखिए। क्योंकि खेल में हार और जीत लगी रहती है जिस तरह लोकतंत्र के चुनाव में हार और जीत रहता है उस तरह खेल में भी बरकरार रहता है। कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। कंचन ग्राउंड का जल्द विकास किया जाएगा। आप खिलाड़ियों को दिक्कत ना हो, खेलने में इसके लिए मैं सदैव खड़ा हूं। मौके पर युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने समस्त खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा खिलाड़ियों के साथ हम सदैव खड़े हैं। खेल के प्रति रुचि रखने वाले समस्त खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी राणा ने श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अपने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए पहुंचे इसके लिए आपका हृदय से आभार। साथ ही कहा कि मैच अगले 1 महीने तक निरंतर रूप से चलेगा। मौके पर रूद्र शेखर, सुखदेव यादव, गुड्डू, धीरज यादव, तैयब खान, कामेश्वर यादव, दीपक यादव रंजन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandRanchi

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को श्रद्धांजलि, 12 अगस्त को 209वीं जयंती मनाने की घोषणा

Khabar365newsरांची । आज धुर्वा गोलचक्कर स्थित ऐतिहासिक अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव...

BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में वर्जपात के चपेट में आने से तीन की मौत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू क्षेत्र में तेज बारिश के साथ कई...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...