Jharkhand

*टीके और पोषण के अभाव में गरीब परिवार में नियोनोटोलॉजी के ज्यादा मामले। रांची के अस्पतालों में बढ़ी है नियोनोटोलॉजी की विश्वस्तरीय सुविधाएं। इलाज में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना।*

Share
Share
Khabar365news

नियोनोटोलॉजी सुविधाओं के विस्तार से बच रही बच्चों की जिंदगी : डॉ राजेश कुमार

रोटरी क्लब के तत्वावधान में रोटरी हॉल रांची में नियोनोटोलॉजी विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य वक्ता रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल रांची के सीईओ प्रसिद्ध नियोनोटोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार, रोटरी के पूर्व गवर्नर व राज हॉस्पिटल रांची के सीईओ जोगेश गंभीर, प्रसिद्ध चिकित्सक व क्लब के अध्यक्ष डॉ विनय ढानढनिया, देवकमल हॉस्पिटल के सीईओ व क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ अनंत सिन्हा, मानंद सचिव ललित त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य वक्ता डॉ राजेश कुमार ने नियोनोटोलॉजी की चुनौतियों एवं इसकी हालिया प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि समय पूर्व प्रसव के मामले में बच्चे को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या होती है।

जिसमें सांस लेने में दिक्कत, वजन का काफी कम होना, पीलिया, असामान्य शारीरिक तापमान, कार्डियेक अरेस्ट प्रमुख है। ऐसे बच्चों के लिए गहन देखभाल यूनिट की जरूरत होती है। जन्म के बाद ऐसे बच्चों को बचाने को लिए पहले रांची जैसे शहर में सुविधाएं काफी कम थी। बच्चों को कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों में भेजना होता था। यह बहुत खर्चीला भी होता था। तब बच्चों के बच पाने का प्रतिशत बमुश्किल 50 के आसपास था। लेकिन अब रांची शहर के कई अस्पतालों में नियोनोटोलॉजी से संबंधित विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध है। इसके कारण आज करीब 80 प्रतिशत ऐसे बच्चों को बचा पाने में सफलता मिल रही है।डॉ कुमार ने कहा कि गरीब परिवार के मामले में ऐसे केस सबसे ज्यादा पाये जाते हैं। क्योंकि महिला को गर्भावस्था के दौरान सभी जरूरी टीके नहीं लग पाते हैं। उन्हें उचित पोषण की भी कमी हो जाती है। नियोनोटोलॉजी के केस में ऐसे परिवार के ज्यादातर बच्चे का इलाज कराने में उनके अभिभावक सक्षम नहीं हो पाने के कारण पीछे हट जाते थे। डॉ कुमार ने बताया कि वर्तमान में राज्य सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत तत्काल पांच लाख रुपये की सहायता दे रही है। योजना का लाभ लेने के लिए माता-पिता के नाम से राशन कार्ड एवं बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।राज हॉस्पिटल के सीईओ जोगेश गंभीर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीक, सुविधाओं और ज्ञान से लोग अपडेट होते हैं। नियोनोटोलॉजी के मामले में अब ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बचा पाने और उसे सामान्य जीवन देने की संभावनाएं कहीं अधिक बढ़ गई है।प्रसिद्द चिकित्सक व क्लब के अध्यक्ष डॉ विनय ढानढनिया ने कहा कि नवजात शिशुओं की मृत्य दर को कम करने के लिए जिन सुविधाओं की जरूरत है, वह शहर में उपलब्ध हो रही है। मृत्य दर को कम करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।देवकमल हॉस्पिटल के सीईओ व क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ अनंत सिन्हा ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र की नवीन जानकारियां को साझा कर हम नियोनोटोलॉजी के मामलों में और सुधार कर सकते हैं। अन्य चिकित्सा विषयों पर भी इस तरह के पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जाता रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन कर्नल यु आर राज ने किया ।*दिल में सुराख वाले बच्चों का कोच्चि में होगा निःशुल्क ऑपरेशन।*रोटरी क्लब रांची और रोटरी मिड टाउन रांची के संयुक्त प्रयास के तहत क्लब द्वारा गिफ्ट ऑफ लाइफ योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत वैसे बच्चे जिनके दिल में सुराख है, वैसे बच्चों का ऑपरेशन कोच्चि स्थित अमृता इंस्टिट्यूट अस्पताल में कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी। क्लब के पदाधिकारियों ने ऐसे बच्चों के अभिभावकों से क्लब से संपर्क करने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...