JharkhandUncategorized

लोहरदगा : 24 जुलाई को भक्ति जागरण के साथ निकलेगी विशाल काँवर यात्रा, लोहरदगा से 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में करेंगे जलार्पण

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट, अमर गोस्वामी

लोहरदगा : बाबा भोलेनाथ की आशीर्वाद से श्रावण मास के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी काँवरिया संघ, बरवाटोली, लोहरदगा के द्वारा तीसरा सोमवारी को भव्य भक्ति जागरण के साथ देवाकी बाबा धाम मंदिर, घाघरा में जलार्पण के लिए विशाल काँवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में शामिल शिवभक्तों की टोली लोहरदगा से 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में स्थित भगवान शिव पर जलार्पण करेंगे। इस काँवर यात्रा में सभी लोहरदगा वासियो को सादर आमंत्रित किया गया हैं। इसके लिए निमंत्रण पत्र भी लोगो को भेजा जा रहा है। कांवर यात्रा मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवाटोली से सोमवार 24 जुलाई 2023 को प्रातः 7.00 बजे से प्रारंभ होगी।

काँवरिया संघ, बरवाटोली का गठन,अध्यक्ष बने गौरव अग्रवाल उर्फ लड्डू,

जिसका उद्घाटन  उपायुक्त डा बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर. रामकुमार, एसडीओ अरविंद कुमार लाल, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गौरव आर.पी. अग्रवाल होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि अजातशत्रु, अमन सिंह, सन्नी सिंह, राजीव रंजन, विजय प्रजापति, सन्नी यादव, रोहित साहू, संतोष लकड़ा होंगे।

सचिव बने आलोक अग्रवाल उर्फ़ निखिल

यात्रा को सफल बनाने के लिए एक कमिटी बनाई गई है। जिसमे अध्यक्ष गौरव अग्रवाल (लड्डू), कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल,  सचिव आलोक अग्रवाल (निखिल), उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, प्रचार मंत्री पीयूष अग्रवाल, सम्भव तमेड़ा, दिव्यांशु तमेड़ा, कौशल मेहता, यात्रा प्रभारी राम सिंह, मनीष अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप देव, राहुल साहु, अमित यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही मुख्य संरक्षक की भूमिका में डॉ० गणेश प्रसाद, रमेश साहु होंगे। वही संरक्षक में लखन प्रसाद साहु, सुधीर अग्रवाल, सन्तोष महतो, प्रत्युष साहु, शिबू साहु, धीरज अग्रवाल, सुमित रॉय, निखिल गर्ग, चन्दन गोयल, नागेन्द्र प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, अनिल अग्रवाल, अनिश मित्तल, अजय सोनी रहेंगे। उक्त जानकारी काँवरिया संघ बरवाटोली के आजीवन संरक्षक समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि कांवरियों के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसका ध्यान कमिटी रखेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...