Jharkhand

*बिरसा मार्केट झामुमो कार्यालय स्थित एस हैंडलिंग सिस्टम के स्थाई मजदूरों की आवश्यक बैठक रखी गई। पीवीयूएनएल के खिलाफ मजदूर ने रोष व्यक्त की*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु बिरसा मार्केट झामुमो कार्यालय में आज एस हैंडलिंग सिस्टम के स्थाई मजदूरों की आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक का अध्यक्षता झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुमताज अंसारी एवं राजकुमार पांडे के संचालन में रखा गया बैठक में पीवीयूएनएल मैनेजमेंट के खिलाफ मजदूरों ने एक स्वर में रोष व्यक्त करते हुए कहा है की पीवीयूएनएल के प्रबंधक यहां के विस्थापित एस हैंडलिंग मजदूरों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है l पीवीयूएनएल प्रबंधन 19 एस हैंडलिंग मजदूरों को लगातार 6 वर्षों से आश्वासन और ठगने का काम कर रहा है l मजदूरों ने अपनी समस्या को लेकर यहां के प्रबंधक से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं राज्य के मुख्य सचिव राज्य के श्रम मंत्री जिला के उपायुक्त महोदय एवं यहां के वर्तमान विधायक सांसद जनप्रतिनिधियों से भी लिखित आवेदन देकर अपनी समस्या की निदान के लिए गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं परंतु 19 मजदूरों को केवल आश्वासन ही मिल पा रहा 6 वर्ष बीत जाने के बाद भी मजदूरों की समस्या ज्यों की त्यों पड़ी हुई है यहां के प्रबंधक रोज यूपीएल के माध्यम से गैर विस्थापित एवं दूसरे राज्य के लोगों को यूपीएल के माध्यम से रखने का काम कर रहा है l पीवीयूएनएल प्रबंधन के तानाशाही रवैया से मजबूर होकर प्रबंधक के खिलाफ में अब सभी मजदूरों ने एकमत होकर आर पार की लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं इसी कड़ी में आगामी 24/7/2023 को एक दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा प्रबंधन के खिलाफ में पीवीयूएनएल के मुख्य गेट सामने सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक भूख हड़ताल में बैठेंगे जिसकी सारी जवाबदेही पीवीयूएनएल प्रबंधक की होगीl आज के बैठक में मुख्य रूप से मनोवर अंसारी संतोष साहू उमर अंसारी राजू करमाली मतलूब खान मनसूर आलम शाहिद अंसारी इत्यादि उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...