Jharkhand

*चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पहल पर विद्युत विभाग द्वारा 12 को नए कनेक्शन का कैम्प लगाएगा :अन्य कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा-अम्बाप्रसाद*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बड़कागांव के विधायक अम्बा प्रसाद से पतरातू स्थित उनके आवास सह कार्यालय परिसर में भेंट की ! बताते चलें कि भुरकुंडा बाजार से संबंधित बिजली,रोड ,शौचालय ,पेयजल स्टैंड पोस्ट एवम लाइट जैसी समस्याओं के बाबत रामगढ़ चैंबर उनसे लगातार पत्राचार एवम भेंट कर उपरोक्त कार्यों को शीघ्र कराने की मांग की जा रही थी ! उसी क्रम में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल के अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे समस्या के समाधान करने की मांग में बावत भेंट की! विधायक ने चेंबर प्रतिनिधियों को आस्वस्त करते हुए बताया कि भुरकुंडा बाजार के नए बिजली कनेक्शन हेतु विभाग के द्वारा 12 तारीख को कैम्प लगाने की सहमति मिल चुकी है साथ ही बाजार के आंतरिक हिस्सों हेतु पीसीसी रोड, शौचालय, लाइट एवं पेयजल स्टैंड पोस्ट कार्य के शुरुवात विधायक मद से शीघ्र ही पूरा कर दिया जायगा !रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा उनके कार्यालय परिसर में ही विधायक अम्बा प्रसाद को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया !इस मौके पर निवर्तमान चेंबर अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी सचिव मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू ,मनजीत साहनी, मुरारी लाल अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, दिलीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल (कंचन वस्त्रालय)अशोक कुमार ,शिव कुमार गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, संजय अग्रवाल(बिजय क्लॉथ), विजय अग्रवाल आदि प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...