रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
यूनियन ऑफिस पीटीपीएस पतरातू में एनटीपीसी मजदूरी यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातु का साप्ताहिक बैठक हुआ जिसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो के द्वारा किया गया इस बैठक में सर्वप्रथम पिछले दिनों इरफान अली भुरकुंडा निवासी के कार्य के दौरान हृदय गति रुक जाने के क्रम में मृत्यु हो जाती है मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक वक्त किया गया एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
उसके बाद मीटिंग की शुरुआत किया गया .इस बैठक में पीवीयूएनएल में स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं पीबीयूएनएल के मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।वही अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का 107 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर 1 नवंबर को बाइक जुलूस निकाल कर पीवीयूएनएल एवं इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र के मजदूरों को जागरूक किया जाएगा
वही कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहा कि स्थानीय युवाओं के सामने बहुत बड़ी समस्या है कि क्षेत्र में बड़े-बड़े उद्योग धंधे हैं पर यहां के स्थानीय युवाओं को नौकरी न देकर बाहरी युवाओं को बाहाल( नियोजन )कर रही है मौके पर मनोज कुमार महतो, मनोज पहान, नरेश बेदिया, प्रदीप सिंह, संदीप ठाकुर, श्यामलाल महतो, विकास बेदिया, जगदीश बेदिया, अरमान ,मुकेश महतो आदि मौजूद थे।
Leave a comment