रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत अंतर्गत ग्राम डाडीडीह तालाब के पास ग्रामीणों के आग्रह पर मुखिया निधि सिंह द्वारा सोलर लाइट लगवाया गया है।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि वर्तमान में कर्मा पर्व का माहौल है। इस तालाब पर कर्मा पर्व का विसर्जन तथा अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। रात में अंधेरा हो जाने के कारण ग्रामीणों को काफी असुविधा होती थी,
जिसे देखते हुए आज यह लाइट लगवाई गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बहुत जल्द तालाब और अन्य सार्वजनिक जगहों पर और भी लाइटें लगाई जाएंगी ताकि ग्रामीणों को पूरी सुविधा मिल सके।मौके पर उपस्थित सपन दास, बालकरन महतो, दीपक महतो, प्रिंस कुमार, आकाश कुमार, प्रथम चौधरी, संदीप उरांव, प्रदीप महतो, गोपाल महतो, प्रेम महतो, बिट्टू बारला और प्रदीप महतो सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Leave a comment