प्रयागराज। यमुनापार इलाके में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार घायल बताया जा रहा है। हादसा जगेपुर गांव के सामने हाईवे पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर निवासी एक बाइक सवार प्रयागराज से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही नवनीत द्विवेदी की बाइक से टकरा गई। नवनीत काम से घर लौट रहे थे।
हादसे के बाद दोनों घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए शहर रेफर किया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Leave a comment