झारखंडब्रेकिंग

बाल संप्रेक्षण गृह से 6 किशोर फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात छह किशोर फरार हो गए। इनमें कुछ किशोर हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार, किशोरों ने बेहद चालाकी से फरार होने की योजना बनाई। उन्होंने ड्रम का इस्तेमाल करते हुए संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदी और भाग निकले। फरार हुए किशोरों में गुमला जिले के तीन, पश्चिमी सिंहभूम के दो और लातेहार जिले का एक किशोर शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएसपी हेडक्वार्टर और सिमडेगा के एसडीपीओ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने फरार किशोरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...