DHANBADJharkhand

घर में घुसा 8 फीट का अजगर, परिवार में मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

धनबादः झरिया के भालगोड़ा टीना दौड़ाई क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में लगभग 8 फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया. यह घटना अमोद सिंह के घर में हुई. जहां अचानक एक विशालकाय अजगर को देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए. ठंड से बचने के लिए अजगर सांप घर के पास बने सेफ्टी टैंक के ऊपर अपने आप को समेटकर बैठा हुआ था. जैसे ही घर के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी वे घबराकर बाहर की ओर भागे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.

दो घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

खबर फैलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. हर कोई 8 फीट लंबे अजगर को देखकर दहशत में था. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए झरिया क्षेत्र के प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर बनतोष को सूचना दी. सूचना मिलते ही बनतोष मौके पर पहुंचे और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. इसके बाद अजगर को पुटकी के पास स्थित मुनूडी जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...