Jharkhand

कोयला क्षेत्र के पुलिस अफसरों के साथ डीजीपी ने की समीक्षा बैठक

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: झारखंड के के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार ने आज बोकारो निवास में कोयला क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक में बोकारो और धनबाद जिले के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक एडीजी अभियान संजय आनंद लाठेकर, एडीजी हेड क्वार्टर मुरारी लाल मीणा, एडीजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे,आईजी प्रशिक्षण मनोज कौशिक, आईजी मानवाधिकार अखिलेश कुमार झा, आईजी CID, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, DIG कार्मिक ए विजयलक्ष्मी, DIG बजट, एसपी CID कार्तिक एस के अलावा DIG कन्हैया मयूर पटेल, धनबाद के SSP संजीव कुमार, बोकारो SP प्रियदर्शी आलोक समेत कई पुलिस अफसर मौजूद रहे. समीक्षा बैठक के दौरान धनबाद बोकारो में घटित हुए अपराध और उसके डिटेक्शन पर विशेष कर चर्चा की गई बैठक में आर्थिक अपराध और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा की गई. बैठक में संगठित अपराध में शामिल अपराधियों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया है. समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अजय कुमार ने बताया कि यह समीक्षा बैठक रेंज में किया जा रहा है. ताकि जो अपराध की घटना जिलों में घट रहे हैं इसकी बारीकी से समीक्षा की जा सके. अपराध के बाद डिक्टेशन का अनुपात क्या है इस पर भी विशेष चर्चा की जा रही है. डीजीपी ने बताया कि संगठित अपराध पर रांची मुख्यालय से भी समीक्षा लगातार की जा रही है. वैसे अपराधियों की सूची भी बनाई गई है और इस पर लगातार जिले के अधिकारियों से समन्वय भी बनाया जा रहा है. धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान को लेकर जब डीजीपी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राज्य और अन्य एजेंसी भी इस पर कम कर रही है और जल्द परिणाम सामने आएगा. आर्थिक अपराध पर उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले में टास्कफोर्स का गठन किया गया है. डीआईजी वैसे जगह को चिन्हित कर कार्रवाई करने का काम करेंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दिल्ली में यमुना में गणेश विसर्जन पर रोक, यमुनापार में 20 अस्थायी तालाब तैयार

Khabar365newsनई दिल्ली। गणेश विसर्जन को लेकर दिल्ली प्रशासन ने यमुना नदी में...

ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

युवाओं के सेवा भाव से ही राष्ट्र का निर्माण संभव डॉ कुमार मनोज

Khabar365newsपीटीपीएस कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

Khabar365newsजमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती...