Ranchiआस्थाधर्म-कर्म

वर्तमान समय में तनाव से बचने का मार्ग हमें आध्यात्म दिखाता है – सद्गुरु निलेश सिंग बाळ जी, धर्मप्रचारक संत, हिन्दू जनजागृति समिति.

Share
Share
Khabar365news

रांची (झारखंड) – होटल ग्रीन होराइजन में रांची के प्रसिद्ध उद्योजक तथा श्री रांची गुजराती समाज के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक संत सद्गुरू निलेश सिंगबाळजी ने तनाव मुक्ति के लिए आध्यात्म इस विषय पर उपस्थितों का मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहां, लोगों का लगता है तनाव बाह्य परिस्थिति के कारण आता है लेकिन वास्तविकता में तनाव के लिए बाह्य परिस्थिति केवल 10 प्रतिशत ही जिम्मेदार होती है, 90 प्रतिशत तनाव हमारे मन के अंदर के विचारों को नियंत्रित नहीं करने से आता है । ऐसे में आध्यात्मिक साधना से हम तनाव से मुक्ति पाकर आनंदमय जीवन की अनुभूति ले सकते है । कलियुग में भागदौड भरी जीवन में नामस्मरण करना यह बहुत ही सुलभ और सरल साधना है और वह हर आयु के एवं समाज के हर स्तर के लोगों के लिए करना आवश्यक है । उन्होंने पितरपक्ष का शास्त्र भी बताकर उपस्थितों का शंका समाधान किया ।


इस कार्यक्रम में धनबाद के प्रसिद्ध उद्योजक एवं सनातन संस्था के संत पूज्य प्रदीप खेमका जी इनकी वंदनीय उपस्थिति थी । एक उद्योजक से संत बनने तक उन्होंने अपने जीवन में कैसे परिवर्तन अनुभव किए इसके बारे में उपस्थितों को बताकर साधना का महत्त्व बताया ।
इस कार्यक्रम का लाभ श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष सूर्यकांत राठौर, पटेल समाज के अध्यक्ष गाबू पटेल, पटेल समाज से हरी पटेल, झारखंड – बिहार माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू एवं गुजराती समाज, पटेल समाज, माहेश्वरी समाज तथा विश्व हिन्दू परिषद कई सदस्यों ने लिया । अनेक सदस्य अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के राज्य समन्वक शंभू गवारे ने किया । अंत में आभार प्रदर्शन चंद्रकांत रायपत जी ने किया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

करम पर्व पर CM हेमंत सोरेन की शुभकामनाएं,

Khabar365newsरांची। प्रकृति महापर्व करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...