Jharkhand

प्रखंड मुख्मालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

Share
Share
Khabar365news

शहीदों को की गई श्रद्धांजलि अर्पित
कटकमसांडी (हजारीबाग) मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के शहीदों के याद में दीप प्रज्जवलित कर उनकी शहादत को नमन किया गया। मौके पर बीडीओ वेदवंती कुमारी ने कहा कि शहीदों ने अपने अप्रतिम त्याग और बलिदान देकर राष्ट्र की रक्षा की है। उनके इस शहादत का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। वहीं अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम जिस उन्मुक्त हवा में सांस ले पा रहे हैं। यह उन महान वीरों का त्याग और बलिदान का ही देनहै। उनके बलिदान को हम सभी नमन करते हैं। समारोह में गांव की मिट्टी को कलश में रख कर अमृत कलश यात्रा की गई और पंचप्राण का शपथ लिया गया। साथ ही लोगों ने शहीदों की याद में एक एक दीपक जलाकर शहीदो की शहादत को याद किया। मौके बीपीओ जयनारायण प्रसाद, जेई सुमन कुमार, मुखिया एखलाक अहमद, मुखिया अनवारूल हक, मुखिया कुंवारी बखला, मुखिया जयप्रकाश केसरी, मुखिया पिंकी राणा, मुखिया प्रतिनिधि शंभू यादव, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, कार्तिक कुमार, मोना खान, मनोज यादव, कुलदीप कुमार, स्वयं सेवक कार्तिक राम, नेहा परवीन , विकाश कुमार, रंजीत कुमार, लेखराज यादव, भोला राणा, जीवन पप्पु सहित पंचायत सचिव गजाधर साव व रामावतार सिन्हा रोजगार सेवक लखन रविदास सहित प्रखंडकर्मी व अंचलकर्मी मौजूद थे।मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...