JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़ एवं जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी, ईआरएमयू के सचिव संजय कुमार ओझा, ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला एवं जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में राज हाई स्कूल और हरिणडंगा हाई स्कूल के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। राज हाई स्कूल ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं डे बोर्डिंग-1 ने अंजना को 2-1 से हराया। डे बोर्डिंग-2 और बैंक कॉलोनी के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें डे बोर्डिंग-2 ने जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला डे बोर्डिंग-1 और डे बोर्डिंग-2 के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने जोरदार सर्विस, स्मैश और शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में डे बोर्डिंग-1 ने डे बोर्डिंग-2 को 2-1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले के दौरान जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कौशिक, नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा, वार्ड पार्षद निभा देवी, संजय कुमार ओझा, विपिन कुमार चौधरी, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय, खेल प्रशिक्षक उज्ज्वल राय सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सौहार्द विकसित करने का मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।

जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कौशिक ने कहा कि खेल जीवन में संघर्ष, धैर्य और सफलता-असफलता को समान भाव से स्वीकार करना सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक निर्भय सिंह, अभिषेक भगत एवं रातुल दे को जिला क्रीड़ा पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

पतरातू PVUNL में मजदूर की मौ*त, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Khabar365newsरामगढ़ जिले के पतरातु एनटीपीसी पीवीयुएनल में काम करने के दौरान इरफान...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू RSS का पथ संचलन राष्ट्र निर्माण और सेवा का लिया संकल्प

Khabar365newsपतरातू – सुमित कुमार पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक पतरातू नगर के द्वारा संचालन...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वोट चोरी के आरोपों पर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला

Khabar365newsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट चोरी के आरोपों पर...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नौकरी के नाम पर 500 महिलाओं से ठगी का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा :जिले के करमाटांड़ प्रखंड में शिक्षिका के रूप में रोजगार देने...