हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की दिशा में पदमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है, वहीं आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पदमा ओपी क्षेत्र के दिलदार मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार शर्मा के नवनिर्मित घर से 5 अक्टूबर 2026 को एक जेट पंप मोटर चोरी कर लिया गया था। इसके अलावा सरकारी नल-जल योजना से संबंधित दो वाटर पंप मोटर भी चोरी किए गए थे। लगातार सामने आई इन चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी।

इसी क्रम में 15 अक्टूबर की रात करीब सात बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट वाले एक टेंपू में चोरी का वाटर पंप मोटर लेकर कुछ लोग इटखोरी मोड़ की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार हजरा, पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

पुलिस टीम ने इटखोरी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध बिना नंबर प्लेट वाले टेंपू को रोक लिया। पुलिस ने वाहन चालक एवं उसमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक आरोपी की पहचान विनय प्रसाद महतो, पिता मानकी महतो, निवासी आसिया, थाना ईचाक के रूप में हुई, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान विक्की कुमार (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय चरित्र साव, निवासी भुइयां टोली, पदमा के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान चोरी में प्रयुक्त टेंपू (नंबर JH02AH-6410), दो वाटर पंप मोटर तथा एक जेट पंप वाटर बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पदमा ओपी कांड संख्या 369/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(5) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता और नेतृत्व की चर्चा: चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करना, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल गठित करना और संदिग्ध वाहन को रोककर चोरी के सामान की बरामदगी सुनिश्चित करना पदमा पुलिस की तत्परता को दर्शाता है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिस मुस्तैदी से कार्रवाई की, उससे अपराधियों को स्पष्ट संदेश मिला है कि चोरी की वारदात को अंजाम देकर बच निकलना आसान नहीं होगा। पुलिस की ऐसी सक्रियता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पदमा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस की नजर मामले में शामिल अन्य आरोपियों पर है, ताकि चोरी की घटनाओं से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

मुंबई में गूंजी झारखंड के छात्रों की आवाज, किशोरी राणा के प्रयासों ने प्रवासी झारखंडियों में जगाई नई उम्मीद

Khabar365newsमुंबई में देवेंद्र महतो का आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों के अधिकारों से लेकर...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...