Jharkhand

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका की मनाई गई जयंती

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने वाली देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाजसेवीका एवं नारी मुक्ति आंदोलन के प्रणेता सावित्रीबाई फुले की जयंती सादे समारोह में आज जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय उरूका में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बसंत कुमार तथा संचालन प्रोफेसर राजेंद्र यादव ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या बसंत कुमार ने कहा कि- सावित्रीबाई फुले उस दौर में कैसे स्त्रियों के अधिकारों ,अशिक्षा, छूआ- छूत ,सती प्रथा, बाल या विधवा विवाह जैसी कुरीतियों पर आवाज उठाई होगी या चिंतन करने की बात है।वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रो.राजेंद्र यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले कहा करती थी कि-“स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो,पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है।”कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक प्रतिनिधि प्रो.विजय कुमार दास ने कहा कि जिस तरह 1848 में लाख विरोध का सामना करने के बाद भी उन्होंने देश में पहला महिला विद्यालय स्थापित करने में सफलता पाई बहुत कुछ बता गई। कार्यक्रम को प्रोफ़ेसर राम प्रकाश मेहता, प्रोफ़ेसर उमेश कुमार, प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार, प्रोफ़ेसर प्रेमचंद कुमार पंत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार ,जयप्रकाश कुमार, सुरेंद्र मिश्र ,भुनेश्वर प्रसाद मेहता, संतोष कुमार ,पूनम कुमारी ,शंभू कुमार,के अलावे महाविद्यालय के छात्र छात्रा ने भी भाग लिया जिसमें निशांत कुमार ,रविंद्र कुमार, सोनी कुमारी ,काजल कुमारी ,पीहू कुमारी ,विशाखा,उपासनाआदि ने भी भाग लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL अलर्ट, बिजली शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Khabar365newsरांची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड में...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में JLKM ने बढ़ाया संगठन का दायरा,

Khabar365newsजामताड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर...

ActiveBreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंगरांची

धनबाद में जमीन विवाद में 32 वर्षीय युवक की हत्या, चाचा समेत 5 पर आरोप

Khabar365newsधनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद...