हजारीबाग। दुमका में आयोजित नौवीं झारखंड राज्य मिनी वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में हजारीबाग की बालक वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का गौरव हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से हजारीबाग जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना से जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर हजारीबाग वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष भैया अभिमन्यु प्रसाद , कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सचिव अनवर हुसैन, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, सह सचिव प्रिरंजन कुमार सिंह सहित सदस्यगण, अल्ताफ हुसैन, अजर खान, अख्तर हुसैन, अशोक सिंह, मिथिलेश सिंह एवं अग्रसेन ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सेंट स्टीफन विद्यालय, कल्पना बारा के प्राचार्य सहित हजारीबाग के समस्त खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन से जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।
यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। हजारीबाग की टीम का उपविजेता बनना जिले में वॉलीबॉल खेल के विकास और युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है।
हजारीबाग की टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Leave a comment