Uncategorized

*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिला उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में संचार मीनारों के अधिष्ठापन हेतु जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति से mobiletower.jharkhand.gov.in पोर्टल के माध्यम से स्वीकृति लेना जरूरी है।**बैठक के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी सामान्य शाखा श्री हरिनाथ महतो के द्वारा पोर्टल पर आए मामलों के संबंध में उप विकास आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की जांच करने एवं स्वीकृति देने के संबंध में भी जानकारी दी। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा समिति के सदस्यों के साथ प्राप्त आवेदनों पर चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने गोला प्रखंड अंतर्गत ऊपरबरगा पंचायत के नेमरा क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित करने हेतु जमीन चिन्हित कर आगे की कार्यवाही करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।**बैठक के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी सामान्य शाखा, पुलिस उपाधीक्षक रामगढ़, अंचल अधिकारियों, परियोजना पदाधिकारी यू०आई०डी० रामगढ़, बीएसएनल के पदाधिकारियों, अग्निशमन अधिकारियों, विभिन्न टेलीकॉम एजेंसियों के प्रतिनिधियों, सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...