Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Share
Share
Khabar365news

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एस.आई.आर. से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों, अवधारणाओं एवं समसामयिक संदर्भों की जानकारी प्रदान करना तथा उनमें विषय के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर उपस्थित हेल्प डेस्क मैनेजर जिला निर्वाचन कार्यालय से राजेश पंडित ने एस.आई.आर. के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विषय की उपयोगिता एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता से अवगत कराया।

महाविद्यालय प्रभारी सह नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक एवं समसामयिक विषयों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा प्रश्नोत्तर सत्र में विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक उन्नयन के लिए इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...