रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने राज्य में नियमित चीफ जस्टिस की नियुक्ति की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री की ओर से लिखे गए पत्र में झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की आवश्यकता का मुद्दा उठाया गया है। नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से हाईकोर्ट के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई है।
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने CJI का ध्यान आकृष्ट कराया है। झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद और उसकी व्यवस्था राज्य की न्यायिक प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण है।





Leave a comment