रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू थाना क्षेत्र मैक्स हॉस्पिटल के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत होगई। बच्ची की पहचान खैरा मांझी द्वार निवासी मुकेश कुमार मंडल की ढाई वर्षीय बेटी साक्षी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि साक्षी कुमारी अपनी मां के ठेले से घर लौट रही थी।
इसी दौरान मैक्स हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि पतरातू मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। इसलिए इस मार्ग पर वाहनों के गति पर निर्धारण होना चाहिए।
Leave a comment