
लगातार गोलीबारी की घटनाओं से दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, एसपी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध तेज हुआ अभियान

हजारीबाग। जिले में पिछले कुछ दिनों से राहुल दुबे गैंग के अपराधियों द्वारा लगातार गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिशों के बीच हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया है। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में हजारीबाग पुलिस एवं राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।

मुठभेड़ में दो अपराधियों दीप नारायण भगत, पिता बिल्टू साव, निवासी पदमा, जिला हजारीबाग तथा राहुल कुमार उर्फ रॉकी, पिता द्वारिका रविदास, निवासी नगवां, थाना एवं जिला चतरा के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को घायल अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पूरे मामले की गहन जांच के लिए जरूरी निर्देश दिए।

जिले में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अपराधियों के नेटवर्क, उनकी गतिविधियों, संभावित ठिकानों एवं सहयोगियों की जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई तेज की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस पूरे अभियान में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व, रणनीतिक निगरानी और अपराध नियंत्रण को लेकर दिखाई जा रही तत्परता की सराहना की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई, संवेदनशील इलाकों में निगरानी और पुलिस टीमों के बीच समन्वय ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
खासकर कटकमसांडी थाना प्रभारी, कटकमदाग थाना प्रभारी,चौपारण थाना प्रभारी, लोहसिंघना थाना प्रभारी एवं पेलावल थाना प्रभारी, बड़कागांव थाना प्रभारी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन थाना क्षेत्रों में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने, संदिग्धों की पहचान करने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सक्रियता पुलिस की कार्यशैली को दर्शाती है। विभिन्न थाना प्रभारियों के बीच समन्वय और पुलिस बल की तत्परता से अपराधियों के विरुद्ध अभियान को मजबूती मिल रही है।
हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक गिरोहों में स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में गोलीबारी, रंगदारी और दहशत फैलाने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रखने और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
डाटोखुर्द की घटना के बाद पुलिस की सक्रियता और वरीय अधिकारियों की घटनास्थल पर मौजूदगी ने अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासन की गंभीरता को उजागर किया है। हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होने तथा अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।





Leave a comment