
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
बरका सयाल क्षेत्र में हो रही ओपन कास्ट माइनिंग अब पतरातू के स्टीम कॉलोनी और सरैया टोला के लोगों के लिए जान का खतरा बन गई है। खदान बिल्कुल बस्ती से सटा हुआ है, जहां हर दिन काफी तेज ब्लास्टिंग हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही ब्लास्टिंग होती है, आस-पास के सभी घर हिलने लगते हैं। बर्तन गिर जाते हैं, बच्चे डर जाते हैं और दीवारों में दरारें आ गई हैं। कई घरों की छत और दीवारें इतनी कमजोर हो गई हैं कि कभी भी टूटकर किसी पर गिर सकती हैं।
सबसे बड़ा सवाल – जिम्मेदारी कौन लेगा?
लोग पूछ रहे हैं कि अगर ब्लास्टिंग के कारण किसी घर की छत या दीवार टूटकर किसी व्यक्ति पर गिर जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? खदान प्रबंधन, प्रशासन या रेलवे? अभी तक इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।80 फुट ऊंची टंकी बनी मौत का साया,
पतरातू स्टीम कॉलोनी के फिल्टर हाउस में रेलवे की एक पुरानी और बहुत ऊंची पानी की टंकी है, जो लगभग 80 फुट ऊंची है। उसके आस-पास काफी घर मौजूद हैं, जो निजी जमीन पर बने हैं।लोगों का कहना है कि लगातार ब्लास्टिंग के कारण टंकी की नींव भी हिल रही है। इस टंकी को पहले ही 2 बार रिपेयर करना पड़ा है। अगर यह टंकी टूटकर गिर गई तो दर्जनों घर दब जाएंगे और काफी लोगों की जान जा सकती है। टंकी डैमेज ब्लास्टिंग के कारण हो रहा है फिर भी रेलवे का अधिकारी चुप है,रेलवे का सबसे बड़ा फिल्टर हाउस भी बगल में है जो डैमेज हो रहा है ना मुआवजा, ना कंपनसेशन
स्टीम कॉलोनी और सरैया टोला क्षेत्र में काफी घर-मकान मौजूद हैं जो निजी हैं। लोगों का आरोप है कि ब्लास्टिंग से उनके घरों को नुकसान हो रहा है, लेकिन आज तक उन्हें ना कोई मुआवजा मिला है और ना ही कोई कंपनसेशन दिया गया है।रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान, अधिकारी चुप है.लगातार हो रही ब्लास्टिंग से सिर्फ निजी घर ही नहीं, रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान हो रहा है। फिल्टर हाउस की टंकी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके बावजूद रेल अधिकारी चुप हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है
स्थानीय लोगों की मांग है कि –
- ब्लास्टिंग की तीव्रता और समय पर नियंत्रण किया जाए।
- प्रभावित घरों का सर्वे कराकर मुआवजा / कंपनसेशन दिया जाए।
- 80 फुट ऊंची पानी की टंकी की सुरक्षा जांच कराई जाए।
- खदान और बस्ती के बीच सुरक्षित दूरी सुनिश्चित की जाए।
लोगों ने प्रशासन और खदान प्रबंधन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, नहीं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।





Leave a comment