Home Jharkhand पीटीपीएस (PTPS) के दुकान खाली कराने के नोटिस के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार, 25 को सौंपेंगे ज्ञापन
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीटीपीएस (PTPS) के दुकान खाली कराने के नोटिस के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार, 25 को सौंपेंगे ज्ञापन

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

सोमवार को कटिया चौक न्यू मार्केट टेकर स्टैंड में सभी दुकानदारों का बैठक किया गया बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन निर्मल जैन के द्वारा किया गया लगभग 6 पंचायत के लोग प्रभावित है जो मुख्य रूप से ग्राम पंचायत कटिया बस्ती कटिया पंचमंदिर शाह कॉलोनी हनुमानगढ़ी हेसला लबगा है

वक्ताओं के द्वारा कहा गया कि पीटीपीएस द्वारा बसाए गए दुकानदारों को नोटिस देकर दुकान खाली कराने के विरोध में दुकानदार एकजुट हुए और न्याय की मांग किया कि पीटीपीएस प्रबंधन द्वारा पूर्व में बसाए गए दुकानदारों को शेष परिसंपत्ति (Residual Estate) कार्यालय के माध्यम से नोटिस जारी कर दुकान खाली कराने की कार्रवाई से दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है।दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से वे अपनी दुकानों के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। पीटीपीएस प्रबंधन द्वारा उन्हें बसाया गया था तथा दुकानदारों ने अपनी मेहनत की कमाई लगाकर दुकानें स्थापित की हैं।

ऐसे में बिना उचित पुनर्वास एवं वैकल्पिक व्यवस्था किए दुकान खाली कराने का नोटिस देना उनके परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा करने जैसा है।इस कार्रवाई के विरोध में सभी दुकानदार एकजुट होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने का संकल्प ले रहे हैं। दुकानदारों ने स्पष्ट किया है कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को संबंधित विभाग एवं प्रशासन के समक्ष रखेंगे।
दुकानदारों की प्रमुख मांगें हैं:
दुकान खाली कराने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।


पीटीपीएस द्वारा बसाए गए दुकानदारों के साथ न्याय किया जाए।दुकानदारों को उचित पुनर्वास एवं वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।सभी प्रभावित दुकानदारों के साथ वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।


दुकानदारों की आजीविका और उनके परिवारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।दुकानदारों ने एक स्वर में कहा कि हम सभी दुकानदार एकजुट हैं और अपने हक एवं अधिकार के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। हमारी मांग किसी से टकराव की नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा की है।एकता ही हमारी ताकत है, दुकानदारों का सम्मान और रोजगार हमारी प्राथमिकता है।

कल दिनांक 25/11/2026 को सभी दुकानदारों के द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर संबंधित सभी विभागों में ज्ञापन सौंपेंगे l आप सभी दुकानदार 11:00 कटिया चौक न्यू मार्केट टेकर स्टैंड में पहुंचने का काम करें बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवलाल महतो, विधायक के कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार, सुजीत पटेल, मुखिया अजित कुमार ,राहुल रंजन, वीरेंद्र झा, राजू कुमार ,प्रदीप महतो, संजय रजक, मुकेश उपाध्याय, गणेश कुमार ठाकुर, उप मुखिया नंद किशोर महतो, राहुल कुमार सिंह ,व्यवसाय में मुख्य रूप से बम बम रजक, पुरू झा, नीरज कुमार, शिवनंदन महतो, ओम प्रकाश गुप्ता, महावीर अग्रवाल ,पिंटू कुमार, जयप्रकाश नारायण ,राम लखन चौरसिया, एमडी अलाउद्दीन, रामप्रवेश प्रसाद, प्रमोद पंडित, दिनेश कुमार, सूरज कुमार ,आजाद चौधरी, रामचंद्र ठाकुर, राजेश प्रसाद, अजय ठाकुर ,विजय कुमार, शिवचरण महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...