Uncategorized

*माननीय मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री रामगढ़ श्री सत्यानंद भोक्ता ने किया रामगढ़ जिले का दौरा**माननीय मंत्री की अध्यक्षता में में हुई जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: आज गुरुवार को माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री रामगढ़ श्री सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान माननीय मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीय दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री फागु बेसरा, माननीय विधायक बड़कागांव सुश्री अंबा प्रसाद, उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री दिनेश मुंडा, अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती सुधा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद श्री युगेश बेदिया, विधायक प्रतिनिधि मांडू श्री नीरज कुमार झा सहित अन्य 20 सूत्री सदस्य उपस्थित हुए।इस दौरान माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है गरीब, जरूरतमंद तथा योग्य लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं वही “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने लोगों को उनके क्षेत्र में ही योजनाओं का लाभ देने व सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया है।बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी को पूर्व में हुई 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों कि विभागवार जानकारी दी।बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य करने एवं आम जनों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न कारखानों में कार्य कर रहे मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उन्हें अनिवार्य रूप से न्यूनतम मजदूरी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को लेकर माननीय मंत्री ने श्रम अधीक्षक रामगढ़ से इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली वहीं उन्होंने श्रम अधीक्षक को नियमित रूप से कारखानों की जांच करने एवं दिशानिर्देशों की अवमानना करने वाले संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।माननीय मंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली वहीं उन्होंने सभी विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए वहां मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बच्चों को पुस्तक, यूनिफॉर्म सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री ने संस्थागत प्रसव एएमसी पंजीकरण आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक के दौरान माननीय विधायक बड़कागांव सुश्री अंबा प्रसाद ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सभी के समक्ष रखते हुए उनके जल्द निराकरण की मांग की। मौके पर उनके द्वारा दाल भात केंद्रों के संचालन, सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य मामले भी उठाए गए जिस पर माननीय मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को विशेष ध्यान देते हुए जल्द से जल्द समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया गया।*माननीय मंत्री ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जलापूर्ति योजनाओं की जानकारी ली वहीं उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल के माध्यम से जल के तहत हुए कार्यों की भी जानकारी ली मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों तक पहुंच बनाते हुए जलापूर्ति संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने, चापानलों की ससमय मरम्मती सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मांडू सहित अन्य सदस्यों के द्वारा भी उनके क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं में खराबी की बात कही गई जिस पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश माननीय मंत्री ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को दिया।जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री ने सभी योग्य लाभुकों को राशन कार्ड का लाभ देने का निर्देश दिया वही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री ने ससमय आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री ने योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया वहीं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए जा रहे पुलों व अन्य योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए माननीय मंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए।जिला कृषि पशुपालन एवं सहकारिता कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का का लाभ शत-प्रतिशत योग्य किसानों को देने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत हो रहे कार्यों पर विशेष ध्यान देने व गाय, बकरी, सुकर पालन सहित अन्य योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री दिनेश मुंडा, अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती सुधा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद श्री युगेश बेदिया, विधायक प्रतिनिधि मांडू श्री नीरज कुमार झा सहित अन्य 20 सूत्री सदस्यों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को बैठक में रखा इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किए गए कार्यों से संबंधित जानकारी उन्हें देने एवं समस्याओं के निराकरण कराने की बात कही। उक्त बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...