JharkhandRanchi

16 जनवरी की अनिश्चितकालीन बंदी को सफल बनाने के लिए बेंती मैदान में विस्थापितों की सभा

Share
Share
Khabar365news

डकरा : पिपरवार सात सूत्री मांगों को लेकर 16 जनवरी से होने वाली पिपरवार क्षेत्र मे अनिश्चितकालीन बन्दी को लेकर रविवार को फूटबाल मैदान बेंती में फागु गन्झू की अध्यक्षता मे एक सभा का आयोजन किया गया ।सभा के पूर्व रैयत विस्थापित मोर्चा के टीम ने दर्जनो गांवो मे जनसंपर्क अभियान चलाते हुए आन्दोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। विस्थापितो की सभा मे प्रबंधन के विरोध मे जोरदार नारेबाजी की गई। सभा को इकबाल हुसेन , रामचन्द्र उरांव महेंद्र गन्झू, रचित गन्झू , राम बालक गंझू, प्रेम ठाकुर,सोमर गन्झू,बीरू मुंडा ने संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्रिय प्रबंधन केवल कोयला उत्पादन और डिस्पैच मे मस्त है,विस्थापितो की दर्द एंव उनकी समस्याओं से कोई लेना देना नही है जबकी विस्थापितो के अधिकार देने के लिए निति नियम बने हुए है जिसको सीसीएल प्रबंधन ने ताक मे रख कर खदान चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि रोजगार पर कोई समझौता नही किया जायगा। हर हाल मे सभी तरह का रोजगार सेल, सिविल,निजी कम्पनियो मे प्रबंधन को देना होगा। सभा मे राजकुमार गन्झू, विजय गन्झू,दिलिप गन्झू,जयराम भुईया,गुन्जी देवी,पुनिया देवी,राधा देवी,लक्ष्मनीया देवी,सोनिया देवी मुनिया देवी,पैरवा देवी,जग्गनी देवी,केसिया देवी,सहित सैकड़ो की संख्या मे महिला पुरुष शामिल हुए। सभा का संचालन रचित गन्झू व धन्यवाद ज्ञापन राम बालक गन्झू ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन...