Home Breaking सावधान! देशभर में 1 जून से लागू हो गये चालान के नए नियम
BreakingJharkhandRanchi

सावधान! देशभर में 1 जून से लागू हो गये चालान के नए नियम

Share
Share

ऑन द स्पॉट भारी भरकम जुर्माने के साथ वाहन भी होगा जब्‍त, जानें डिटेल

New Rules of Traffic Challan: सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की ओर से नए नियम जारी किए गए हैं। इन नए नियमों को 1 जून 2024 से देशभर में लागू किया जाएगा। नाबालिग के गाड़ी चलाने से लेकर तेज स्पीड से चलाने तक में भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। नए नियमों के अनुसार अगर कोई तेज स्पीड में वाहन चलाता है तो उसे 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा। समझिए नए नियम-

नाबालिग के ड्राइविंग करने पर भरना होगा भारी भरकम जुर्माना

New Traffic Rules के अनुसार वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी है। नाबालिग बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करता पाया गया तो मोटा जुर्माना लगया जाएगा, क्योंकि 18 साल से कम उम्र के लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता है। ऐसे में अगर नाबालिग वाहन चलाते पाए जाते हैं तो 25,000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। साथ ही नाबालिग को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। बता दें कि 16 साल की उम्र पूरी होने पर 50 CC की क्षमता वाले मोटरसाइकिल को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस लिया जा सकता है। 18 साल के होने पर आप उस लाइसेंस को अपडेट करा सकते हैं।
किन लोगों पर लगेगा कितना जुर्माना
तेज़ स्पीड से गाड़ी चलाने पर 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना भरना होगा और सीट बेल्ट न पहनने पर भी 100 रुपये का जुर्माना देना होगा।

क्या हैं नए नियम?

नाबालिग ड्राइवर: 18 साल से कम उम्र का बच्चा गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो 25,000 रुपये का भारी जुर्माना लगेगा। साथ ही गाड़ी के मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाना: ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।
तेज स्पीड: स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर 1000 से 2000 रुपये तक का चालान काटा जा सकता है।
हेलमेट और सीट बेल्ट: हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने पर 100-100 रुपये का जुर्माना देना होगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...