Hazaribagh

यातायात नियमों का पालन करेंगे तभी रहेगा सुरक्षित जीवन:-यातायात प्रभारी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:- यातायात नियमों के पालन कराने को लेकर यातायात पुलिस लगातार कार्य कर रही है। यातायात प्रभारी श्रवण कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं और इसका असर लोगों पर दिख रहा आज लोग पहले के तुलना में काफी संख्या में हेलमेट लगाए हुए दिखाई देते हैं और इन्होंने यातायात विभाग को इधर पांच महीना के अंदर लगभग डेढ़ करोड़ का जुर्माना वसूल कर दिया है यातायात प्रभारी श्रवण कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी यातायात नियम का पालन करें। बिना हेलमेट घर से बाहर न निकले, ट्रिपल लोड चलने से बचे, वाहन के सभी कागजात अपडेट रखे। साथ ही अपील किया कि तेज रफ्तार में वाहन न चलाए क्योंकि रफ ड्राइविंग और साइलेंसर आवाज करने वाली वाहनों पर खास तौर पर नजर रखी जाएगी और ऐसे लोगों को चिन्हित करके उस पर कार्रवाई की जाएगी और प्रभारी ने कहा कि अपने नाबालिक बच्चों को किसी भी कीमत पर वाहन चलाने न दें। साथ ही साथ उन्होंने तमाम अभिभावको से भी अपील किया है कि छोटे बच्चों को वाहन देकर सड़क पर ना भेजें, क्योंकि कम उम्र के बच्चों में ही ज्यादातर रफ ड्राइविंग देखी जाती है अगर अभिभावको समय रहते बच्चों पर लगाम ना लगा पाई वैसे में अभिभावक पर भी कार्रवाई की जा सकती है। हम यातायात प्रभारी के इस कार्य के सराहना करते हैं। और आशा करते हैं कि वह भविष्य में भी जनता के हित में और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रगतिशील रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...