JharkhandRanchiSuprime court

हाईकोर्ट ने पारा शिक्षकों को क्वालिफाइंग मार्क्स में दी गई छूट को किया खत्म

Share
Share
Khabar365news

रांची | झारखंड हाईकोर्ट ने कृष्ण कुमार हलदर की ओर से राज्य में 26000 सहायक शिक्षकों (आचार्य) की नियुक्ति के लिए चल रही प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. पिछली सुनवाई को सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. शुक्रवार को हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारा शिक्षकों को क्वालिफ़ाइंग मार्क्स में छुट नहीं दी है | वहीं अदालत ने पारा शिक्षकों को क्वालिफ़ाइंग मार्क्स में छूट देने के प्रावधान को खत्म कर दिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस दीपक रौशन की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. बुधवार को सहायक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में पारा शिक्षकों को 50% आरक्षण दिए जाने और क्वालीफ़ाइंग मार्क्स में छूट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभम कुमार मिश्रा, कुमार पवन और शिवम उत्कर्ष सहाय ने बहस की. JSSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल, अधिवक्ता राधा कृष्ण गुप्ता और पिंकी साव ने पक्ष रखा. वहीं राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता राहुल साबू ने पक्ष रखा. हाईकोर्ट के इस फैसले से सहायक शिक्षक नियुक्ति में शामिल पारा शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में अधेड़ पर बहू और पोती की हत्या का आरोप,

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी श्रमिक की मौत

Khabar365newsबोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के एक प्रवासी श्रमिक की सऊदी अरब...