Jharkhand

व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में हुए डबल मर्डर केस मामले में आरोपियों के खिलाफ आज होगी सुनवाई

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में 11 जुलाई, 2023 को हुए डबल मर्डर केस में दो सगे भाई समेत 4 आरोपियों के आरोप गठन पर आज सुनवाई होगी. अपर न्याययुक्त सुनील दत्ता द्विवेदी की कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ सुनवाई होगी, जिसके मामले में ट्रायल की प्रक्रिया शुरु होगी. इस घटना के मुख्य आरोपी अशोक कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, विकास महतो और विजय उरांव पर हत्या का आरोप हैं.

बता दे कि, 11 जुलाई, 2023 की रात लगभग 10 बजे मोरहाबादी स्थित जूस दूकान के संचालक मुकेश साव और उनके कर्मचारी रोहन को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह हत्या व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर जूस दुकानदार मुकेश साव और आरोपी अशोक कुमार गुप्ता के बीच रंजिश के कारण हुई. यह घटना तब हुई जब मुकेश साव और उनका कर्मचारी रोहन दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी घात अशोक और धर्मेंद्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चिरौंदी बस्ती के समीप दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने रेकी की थी. मामले को लेकर एसएसपी रांची के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था. घटना को अंजाम देने के बाद फरार दोनो सगे भाई समेत 3 को पुलिस ने 19 अगस्त, 2023 को धर दबोचा था और जेल भेज दिया था

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...